1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स में लगातार 6ठे दिन तेजी, 26.53 अंक बढ़कर 33,588 पर बंद

सेंसेक्स में लगातार 6ठे दिन तेजी, 26.53 अंक बढ़कर 33,588 पर बंद

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 23, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Nov 23, 2017 05:06 pm IST

सेंसेक्स एक समय 33,468.30 अंक के निचले स्तर पर आने के बाद अंतिम घंटे में चले लिवाली के सिलसिले से लाभ में रहा। लाभ से 33,588.08 अंक पर बंद हुआ

सेंसेक्स में लगातार 6ठे दिन तेजी, 26.53 अंक बढ़कर 33,588 पर बंद- India TV Hindi
सेंसेक्स में लगातार 6ठे दिन तेजी, 26.53 अंक बढ़कर 33,588 पर बंद

मुंबई बंबई शेयर बाजार में आज उतार चढ़ाव भरे कारोबार के बीच लगातार छठे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लाभ से बाजार में बढ़त रही।बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 33,468.30 अंक के निचले स्तर पर आने के बाद अंतिम घंटे में चले लिवाली के सिलसिले से लाभ में रहा। अंत में सेंसेक्स 26.53 अंक या 0.08 प्रतिशत के लाभ से 33,588.08 अंक पर बंद हुआ।

इससे पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स 801 अंक चढ़ा है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के दौरान 10,374.30 अंक से 10,307.30 अंक के दायरे में रहा। अंत में यह 6.45 अंक या 0.06 प्रतिशत के लाभ से 10,348.75 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिला जुला रुख रहा।

बाजार में आज आईटी सेक्टर की कंपनियों में तेजी रही, आईटी निफ्टी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 11,230.60 के ऊपर बंद हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा तेजी आईटी सेक्टर की कंपनी इंफोसिस में ही देखने को मिली, कंपनी का शेयर 2.57 फीसदी की तेजी के साथ 24.85 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा और यश बैंक के शेयरों में भी अच्छी खासी तेजी देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा