1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. F&O एक्‍सपायरी पर शेयर बाजारों में लौटी रौनक, सेंसेक्स 396 अंक चढ़कर 38,989 अंक पर हुआ बंद

F&O एक्‍सपायरी पर शेयर बाजारों में लौटी रौनक, सेंसेक्स 396 अंक चढ़कर 38,989 अंक पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 26, 2019 04:45 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 04:45 pm IST

ट्रंप के इस बयान से वैश्विक बाजारों में तेजी रही। कारोबारियों ने कहा कि इससे यहां के बाजारों की धारणा भी मजबूत हुई।

bse sensex- India TV Hindi
bse sensex Image Source : SENSEX ZOOMS 1,075 PTS; N

नई दिल्‍ली। आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और मारुति जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से गुरुवार को शेयर बाजारों में रौनक लौट आई। सितंबर के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 396 अंक की छलांग लगा गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 565 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 396.22 अंक या 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,989.74 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 133.10 अंक यानी 1.22 प्रतिशत के लाभ से 11,573.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, ओएनजीसी, मारुति, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक 6.47 प्रतिशत तक के लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर कारोबार के अंत में येस बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, एनटीपीसी, पावरग्रिड और टीसीएस के शेयर 4.93 प्रतिशत तक नीचे आ गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार करार उम्मीद से पहले हो सकता है। ट्रंप के इस बयान से वैश्विक बाजारों में तेजी रही। कारोबारियों ने कहा कि इससे यहां के बाजारों की धारणा भी मजबूत हुई।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्कई और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट में नुकसान रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा