1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने की मजबूती के साथ शुरुआत, कच्‍चे तेल में नरमी आने से तेल कंपनियों के शेयर चढ़े

सेंसेक्‍स और निफ्टी ने की मजबूती के साथ शुरुआत, कच्‍चे तेल में नरमी आने से तेल कंपनियों के शेयर चढ़े

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 18, 2019 10:40 am IST,  Updated : Sep 18, 2019 10:40 am IST

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.51 बजे 99.97 अंकों की मजबूती के साथ 36,581.06 पर खुला

Sensex rebound over 200 points; energy stocks jump as oil prices cool off- India TV Hindi
Sensex rebound over 200 points; energy stocks jump as oil prices cool off Image Source : SENSEX REBOUND OVER 200 P

मुंबई। देश के शेयर बाजार में सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्‍मक रुख के साथ हुई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स सुबह 140.29 अंकों की मजबूती के साथ 36,621.38 अंक पर खुला।

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 55.2 अंकों की बढ़त के साथ 10,872.80 अंक पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.51 बजे 99.97 अंकों की मजबूती के साथ 36,581.06 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 14.65 अंकों की बढ़त के साथ 10,832.25 पर कारोबार करते देखे गए।

शुरुआती कारोबार में रुपया 71.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा

बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 35 रुपए सुधरकर 71.43 रुपए प्रति डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया। क्रूड ऑयल में नरमी आने और घरेलू शेयर बाजारों में सुधार के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा