1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक उछला, निफ्टी 10,700 अंक के करीब

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक उछला, निफ्टी 10,700 अंक के करीब

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 19, 2019 11:08 am IST,  Updated : Feb 19, 2019 11:08 am IST

शेयर कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की मजबूत लिवाली से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

sensex- India TV Hindi
sensex Image Source : SENSEX

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक सुधर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 152.06 अंक यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 35,650.50 अंक पर पहुंच गया। इसी, प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 38.90 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,679.85 अंक पर पहुंच गया। 

शेयर कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की मजबूत लिवाली से निवेशकों की धारणा को बल मिला। बंबई शेयर बाजार के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,336.74 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि विदेशी निवेशक 1,239.79 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे। 

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर जारी टकराव के समाधान निकलने की उम्मीदों में वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूत रुख रहा। इसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला। दोनों देशों के बीच अगले दौर की वार्ता मंगलवार को शुरू होनी है। 

अन्य एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हेंगसेंग शुरुआती कारोबार में 0.03 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.25 प्रतिशत, कोस्पी 0.01 प्रतिशत और जापान का निक्केई सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा