1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा

Stock market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 29, 2019 12:05 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 12:07 pm IST

टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयरों में तेजी से आज मंगलवार (29 अक्टूबर) को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक मजबूत खुला।

Sensex- India TV Hindi
Sensex

मुंबई। टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयरों में तेजी से आज मंगलवार (29 अक्टूबर) को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक मजबूत खुला। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 39,393.12 अंक तक पहुंच गया। बाद में यह 106.37 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,356.57 अंक पर कारोबार कर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 16.75 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,643.90 अंक पर चल रहा था। शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स का शेयर 13 प्रतिशत चढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी एक प्रतिशत की बढ़त में था।

टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, वेदांता, टीसीएस और मारुति का शेयर तीन प्रतिशत तक के लाभ में था। वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, येस बैंक, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड और एसबीआई के शेयर शुरुआती कारोबार में चार प्रतिशत तक नीचे आ गए। 

शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे मजबूत 

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 70.72 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों के मजबूती के रुख के साथ खुलने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। हालांकि, अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये का लाभ सीमित रहा। शुक्रवार (25 अक्टूबर) को रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 70.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सोमवार को 'दिवाली बलिप्रतिपदा' के मौके पर फॉरेक्स बाजार बंद रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा