1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सर्जिकल स्‍ट्राइक से वित्‍तीय बाजारों में गहराई चिंता, भारी गिरावट के साथ बंद हुए भारत-पाक स्‍टॉक एक्‍सचेंज

सर्जिकल स्‍ट्राइक से वित्‍तीय बाजारों में गहराई चिंता, भारी गिरावट के साथ बंद हुए भारत-पाक स्‍टॉक एक्‍सचेंज

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 29, 2016 04:27 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 04:52 pm IST

भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्‍ट्राइक के तहत आतंकवादियों पर कार्रवाई की खबरों के सामने आने के बाद दोनों देशों के शेयर बाजार में हड़कंप मच गया।

Blood Bath: सर्जिकल स्‍ट्राइक से वित्‍तीय बाजारों में गहराई चिंता, भारी गिरावट के साथ बंद हुए भारत-पाक स्‍टॉक एक्‍सचेंज- India TV Hindi
Blood Bath: सर्जिकल स्‍ट्राइक से वित्‍तीय बाजारों में गहराई चिंता, भारी गिरावट के साथ बंद हुए भारत-पाक स्‍टॉक एक्‍सचेंज

नई दिल्‍ली। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा में घुसकर सर्जिकल स्‍ट्राइक के तहत आतंकवादियों पर कार्रवाई की खबरों के सामने आने के बाद दोनों देशों के शेयर बाजार में हड़कंप मच गया। सेना के महानिदेशक (मिलिट्री ऑपरेशंस) लेफ्टिनेंट रणवीर सिंह द्वारा जैसे ही प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में ऑपरेशन की जानकारी दी, इसके तुरंत बाद ही शेयर बाजार में तेज गिरावट आनी शुरू हो गई। इस एक दिन की गिरावट ने निवेशकों के कई लाख करोड़ रुपए डुबो दिए।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 465.28 अंकों की गिरावट के साथ 27,827.53 पर और निफ्टी 153.90 अंकों की गिरावट के साथ 8,591.25 पर बंद हुआ। वहीं कराची स्‍टॉक एक्‍सचेंज में भी भारी गिरावट देखी गई। 40861 अंक के स्‍तर से बाजार 700 अंक टूटकर 40144 पर पहुंचा। हालांकि अंतिम सत्र में सुधार आया और बाजार 72 अंकों की गिरावट के साथ 40282 अंक पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 130.33 अंकों की तेजी के साथ 28,423.14 पर खुला और 465.28 अंकों या 1.64 फीसदी गिरावट के साथ 27,827.53 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,475.57 के ऊपरी और 27,719.92 के निचले स्तर को छुआ। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 47.55 अंकों की तेजी के साथ 8,792.70 पर खुला और 153.90 अंकों या 1.76 फीसदी गिरावट के साथ 8,591.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,800.65 के ऊपरी और 8,558.25 के निचले स्तर को छुआ। 

तस्वीरों में देखिए कैसे पाकिस्तान से पावरफुल है भारत

India Vs Pakistan

1 (94)IndiaTV Paisa

2 (87)IndiaTV Paisa

3 (86)IndiaTV Paisa

5 (81)IndiaTV Paisa

4 (85)IndiaTV Paisa

6 (44)IndiaTV Paisa

  • बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेज गिरावट देखी गई।
  • मिडकैप 482.29 अंकों की गिरावट के साथ 12,914.71 पर, स्मॉलकैप 524.54 अंकों की गिरावट के साथ 12,514.50 पर बंद हुआ।
  • बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट देखी गई, जिनमें रियल्टी (6.31 फीसदी), बिजली (4.11 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (3.49 फीसदी), आधारभूत सामग्री (3.48 फीसदी) और औद्योगिक (3.29 फीसदी) प्रमुख रहे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा