1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्‍स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 47,499 करोड़ रुपए बढ़ा, शीर्ष पर रही RIL

सेंसेक्‍स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 47,499 करोड़ रुपए बढ़ा, शीर्ष पर रही RIL

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 12, 2018 12:11 pm IST,  Updated : Aug 12, 2018 12:11 pm IST

देश की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पू्ंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 47,498.74 करोड़ रुपए बढ़ा। इनमें सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

Market Cap of Top 10 Companies- India TV Hindi
Market Cap of Top 10 Companies

नई दिल्ली। देश की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पू्ंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 47,498.74 करोड़ रुपए बढ़ा। इनमें सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS), रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई। जबकि मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण इस अवधि में घटा है।

रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 17,270.09 करोड़ रुपए बढ़कर 7,63,053.04 करोड़ रुपए हो गया। इसी प्रकार एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,597.94 करोड़ रुपए बढ़कर 5,73,232.15 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 6,317.15 करोड़ रुपए बढ़कर 7,63,360.46 करोड़ रुपए रहा। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 5,220.89 करोड़ रुपए बढ़कर 2,71,709.07 करोड़ रुपए हो गया।

इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में 4,608.51 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 3,02,545.31 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसी प्रकार आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,306.69 करोड़ रुपए बढ़कर 3,72,459.79 करोड़ रुपए और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 177.47 करोड़ रुपए बढ़कर 3,33,892.33 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

वहीं दूसरी तरफ, कोटक महिंद्रा का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 4,270.16 करोड़ रुपए घटकर 2,45,305.58 करोड़ रुपए रहा जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 2,326.98 करोड़ रुपए की कमी आयी और यह 3,78,529.51 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

मारुति के बाजार पूंजीकरण में इस दौरान 1,117.69 करोड़ रुपए की कमी देखी गई और यह 2,76,444.04 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टीसीएस शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस, मारुति, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा