1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्‍स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 69,917 करोड़ रुपए बढ़ा, RIL को हुआ सबसे अधिक लाभ

सेंसेक्‍स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 69,917 करोड़ रुपए बढ़ा, RIL को हुआ सबसे अधिक लाभ

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Apr 29, 2018 11:36 am IST,  Updated : Apr 29, 2018 11:36 am IST

सेंसेक्स में शामिल टॉप 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 69,917.79 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। सर्वाधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 42,255.18 करोड़ रुपए बढ़ गया। हालांकि, बाजार पूंजीकरण के लिहाज से TCS सबसे आगे रही।

Seven of top 10 sensex companies add Rs 69918 crore to market cap- India TV Hindi
Seven of top 10 sensex companies add Rs 69918 crore to market cap  

नई दिल्ली सेंसेक्स में शामिल टॉप 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 69,917.79 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। सर्वाधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 42,255.18 करोड़ रुपए बढ़ गया। हालांकि, बाजार पूंजीकरण के लिहाज से TCS सबसे आगे रही। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप बढ़ा, जबकि एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया और ओएनजीसी को नुकसान हुआ।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 42,255.18 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 6,30,185.08 करोड़ रुपए हो गया। टीसीएस का मार्केट कैप 9,265.16 करोड़ बढ़कर 6,61,348.08 करोड़ रुपए और कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 6,513.29 करोड़ चढ़कर 2,26,510.88 करोड़ रुपए हो गया।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस का बाजार पूंजीकरण गुरुवार को कारोबार की समाप्ति पर 100 अरब डॉलर के पार हो गया और वह 100 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई।

एचडीएफसी की बाजार हैसियत 4,390.79 करोड़ रुपए और आईटीसी की हैसियत 4,027.42 करोड़ रुपए बढ़कर क्रमश: 3,11,352.38 करोड़ रुपए और 3,40,804.94 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 1,958.9 करोड़ बढ़कर 3,19,170.59 करोड़ रुपए एवं इन्फोसिस का पूंजीकरण 1,507.05 करोड़ बढ़कर 2,58,851.82 करोड़ रुपए हो गया।

वहीं, दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 9,887.3 करोड़ रुपए घटकर 4,98,996.93 करोड़ रुपए पर आ गगया, जबकि मारुति सुजुकी का पूंजीकरण 7,831.42 करोड़ गिरकर 2,65,164.37 करोड़ रुपए और ओएनजीसी का 2,053.31 करोड़ घटकर 2,31,960.73 करोड़ रुपए हो गया।

शीर्ष दस कंपनियों की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर है। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, मारुति, इन्फोसिस, ओएनजीसी और कोटक महिंद्रा का स्थान रहा। पिछले कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स 554.12 अंक यानी 1.61 प्रतिशत बढ़कर 34,969.70 अंक पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा