1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. चुनाव रुझानों से शेयर बाजार मजबूत खुलने की संभावना, SGX निफ्टी 50 प्वाइटं बढ़ा

चुनाव रुझानों से शेयर बाजार मजबूत खुलने की संभावना, SGX निफ्टी 50 प्वाइटं बढ़ा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 18, 2017 08:54 am IST,  Updated : Dec 18, 2017 08:54 am IST

सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 51.50 प्वाइंट की तेजी के साथ 10,413.50 पर कारोबार कर रहा है

election- India TV Hindi
SGX Nifty gain more than 50 points before final results for Gujarat and Himachal election Image Source : PTI

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की मिली बढ़त से शेयर बाजार मजबूती के साथ खुलने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय बाजार खुलने से पहले सिंगापुर निफ्टी में आधा फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 51.50 प्वाइंट की तेजी के साथ 10,413.50 पर कारोबार कर रहा है।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सेंसेक्स और निफ्टी आज मजबूत शुरुआत कर सकते हैं। शुक्रवार को सेंसेक्स 216.27 प्वाइंट की तेजी के साथ 33,462.97 के स्तर पर बंद हुआ था, निफ्टी की बात करें तो सोमवार को निफ्टी 81.15 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10,333.25 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी की रिकॉर्ड ऊंचाई 10,490.45 है जबकि सेंसेक्स की रिकॉर्ड ऊंचाई 33,865.95 है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा