1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ग्‍लोबल ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच सेंसेक्स में गिरावट, रुपया भी 7 पैसे कमजोर

ग्‍लोबल ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच सेंसेक्स में गिरावट, रुपया भी 7 पैसे कमजोर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 26, 2018 12:26 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 12:26 pm IST

अमेरिका एवं उसके व्यापारिक साझेदार देशों के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव बढ़ने की आशंकाओं के चलते स्थानीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही।

share- India TV Hindi
share

मुंबई। अमेरिका एवं उसके व्यापारिक साझेदार देशों के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव बढ़ने की आशंकाओं के चलते स्थानीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। वैश्विक बाजारों में तेज गिरावट और निवेशकों के सौदे घटाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 132 अंक गिरा। ब्रोकरों ने कहा कि गुरुवार को जून डेरिवेटिव्स अनुबंधों के समाप्त होने के चलते निवेशकों के सौदे घटाने से भी शेयर बाजार पर दबाव पड़ा। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 132.26 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 35,338.09 अंक पर रहा। कल के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 219.25 अंक गिरकर बंद हुआ था। वहीं , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 29.90 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 10,732.55 अंक पर रहा। 

अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक , सोमवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 86.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 198.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अमेरिकी बाजार में गिरावट के बाद अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.92 प्रतिशत गिरा जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.83 प्रतिशत गिरा। जापान का निक्केई सूचकांक भी 0.30 प्रतिशत गिरा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति पर 1.33 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा