1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market: शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty हरे निशान पर, बाजार में नरमी

Share Market: शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty हरे निशान पर, बाजार में नरमी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 05, 2019 09:41 am IST,  Updated : Sep 05, 2019 09:45 am IST

आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 110.85 अंकों की बढ़ते के साथ 36,835.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

Share Market- India TV Hindi
Share Market

मुंबई। आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू शेयर बाजार में Sensex और Nifty हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 110.85 अंकों की बढ़ते के साथ 36,835.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.95 अंकों की तेजी के साथ 10,888.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बता दें कि बुधवार को देश का शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 161.83 अंकों की बढ़त के साथ 36,724.74 के लेवल और निफ्टी 46.75 अंकों की तेजी के साथ 10,844.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की मजबूती के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.86 प्रति डॉलर के भाव पर खुला है। बीते सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.12 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा