1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: मांग बढ़ने से चांदी में तेजी जारी, सोने के भाव में आई स्थिरता

Gold rate today: मांग बढ़ने से चांदी में तेजी जारी, सोने के भाव में आई स्थिरता

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 20, 2019 05:41 pm IST,  Updated : Mar 20, 2019 05:41 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी हाजिर 40 रुपए की तेजी के साथ 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम तथा चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 95 रुपए की तेजी के साथ 38,126 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए।

gold price- India TV Hindi
gold price Image Source : GOLD PRICE

नई दिल्ली। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 40 रुपए की तेजी के साथ 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि विदेशों से नरमी के संकेतों के बावजूद मौजूदा स्तर पर छिटपुट सौदों के समर्थन से सोना 32,970 रुपए प्रति 10 ग्राम के पिछले स्तर पर स्थिर बना रहा। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग का समर्थन होने से चांदी में तेजी रही। होली पर्व के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय सर्राफा बाजार बंद रहेंगे। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना 0.20 प्रतिशत की हानि के साथ 1,304.27 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15.40 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी हाजिर 40 रुपए की तेजी के साथ 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम तथा चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 95 रुपए की तेजी के साथ 38,126 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 79,000 रुपए प्रति सैकड़ा तथा बिकवाल 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बने रहे। 

दूसरी ओर 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश: 32,970 रुपए और 32,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर बना रहा। मंगलवार को सोने में 140 रुपए की तेजी आई थी। इसके अलावा आठ ग्राम गिन्नी के भाव 26,400 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा