1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price: लगातार दूसरे दिन घटी सोने की कीमत, 40 रुपए गिरकर हुआ 32,550 रुपए/10 ग्राम

Gold Price: लगातार दूसरे दिन घटी सोने की कीमत, 40 रुपए गिरकर हुआ 32,550 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 27, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 03:48 pm IST

विदेशों में कमजोरी के रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के चलते सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 40 रुपए गिरकर 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

gold buying- India TV Hindi
gold buying Image Source : GOLD BUYING

नई दिल्ली। विदेशों में कमजोरी के रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के चलते सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 40 रुपए गिरकर 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी 100 रुपए बढ़कर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की मांग घटने से सोने में नरमी रही। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना नरम पड़कर 1,233.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना प्रत्येक 40 - 40 रुपए गिरकर क्रमश: 32,550 रुपए और 32,400 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव भी 100 रुपए की हानि के साथ 24,700 रुपए प्रति इकाई रह गया। 

हालांकि, चांदी हाजिर भाव 100 रुपए की तेजी के साथ 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 50 रुपए गिरकर 38,710 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्का लिवाल 75,000 रुपए और बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा