1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 40 हजार के करीब पहुंचा चांदी का भाव, सोने की कीमतों में आज नहीं हुआ बदलाव

40 हजार के करीब पहुंचा चांदी का भाव, सोने की कीमतों में आज नहीं हुआ बदलाव

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 03, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 03:37 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने से चांदी की कीमत आज 140 रुपए के सुधार के साथ 39,850 रुपए प्रति किलो के स्‍तर पर पहुंच गई।

silver- India TV Hindi
silver

नई दिल्‍ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने से चांदी की कीमत आज 140 रुपए के सुधार के साथ 39,850 रुपए प्रति किलो के स्‍तर पर पहुंच गई। वहीं महाराष्‍ट्र में हिंसा के चलते सोना छिटपुट सौदों में 30,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। 

कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की छिटपुट मांग से घरेलू हाजिर बाजार में चांदी के भाव में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का मूल्य 0.33 प्रतिशत घटकर 1,312.80 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17.04 डॉलर प्रति औंस रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी हाजिर का भाव 140 रुपए सुधरकर 39,850 रुपए प्रति किलो के स्‍तर पर पहुंच गई, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 15 रुपए घटकर 39,025 रुपए प्रति किलोग्राम रही। हालांकि, चांदी सिक्के का भाव पूर्व स्तर लिवाल 73,000 रुपए तथा बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

दूसरी तरफ 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश: 30,450 रुपए तथा 30,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि सीमित कारोबार की वजह से गिन्नी का भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा