1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वैश्विक रुझानों के बीच चांदी में आई 185 रुपए की तेजी, सोना आज भी रहा स्थिर

वैश्विक रुझानों के बीच चांदी में आई 185 रुपए की तेजी, सोना आज भी रहा स्थिर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 30, 2017 02:56 pm IST,  Updated : May 30, 2017 02:56 pm IST

वैश्विक तेजी के रुझान और औद्योगिक इकाइयों की तरफ से बढ़ी मांग के बीच आज सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 185 रुपए बढ़कर 40,450 रुपए प्रति किलो हो गई।

वैश्विक रुझानों के बीच चांदी में आई 185 रुपए की तेजी, सोना आज भी रहा स्थिर- India TV Hindi
वैश्विक रुझानों के बीच चांदी में आई 185 रुपए की तेजी, सोना आज भी रहा स्थिर

नई दिल्‍ली। वैश्विक तेजी के रुझान और औद्योगिक इकाइयों की तरफ से बढ़ी मांग के बीच आज सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 185 रुपए बढ़कर 40,450 रुपए प्रति किलो हो गई। हालांकि, कमजोरि बाजार रुख के साथ सोने की कीमत 29,350 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर स्थिर बनी रही।

राष्‍ट्रीय राजधानी में चांदी तैयार का भाव 185 रुपए की तेजी के बाद 40,450 रुपए प्रति किलो बोलया गया। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी भाव 285 रुपए उछलकर 40,415 रुपए प्रति किलो रहा। चांदी सिक्‍कों का भाव भी 1000 रुपए की तेजी के साथ प्रति सैकड़ा 72,000 रुपए खरीद और 73,000 रुपए बिकवाल रहा।

दूसरी तरफ 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश: 29,350 रुपए और 29,200 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम के भाव पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा