1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार

 Edited By: India TV Tech Desk
 Published : Jul 13, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 12:55 pm IST

आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया।

शुरुआती कारोबार में...- India TV Hindi
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार  Image Source : AP

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 228 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 52,600.69 पर कारोबार था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 69.50 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 15,762.10 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी एनटीपीसी में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, पावरग्रिड, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़त हासिल करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एचयूएल में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 13.50 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,372.69 पर, और निफ्टी 2.80 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 15,692.60 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 745.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत बढ़कर 75.33 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा