1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में उछाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार

शेयर बाजार में उछाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 24, 2021 11:04 am IST,  Updated : Jun 24, 2021 11:04 am IST

इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया।

शेयर बाजार में उछाल,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में उछाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार 

मुंबई। विदेशी कोषों की जोरदार आवक के बीच इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 216.23 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 52,522.31 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 59.95 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 15,746.90 पर पहुंच गया। 

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एक्सिस बैंक भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाइटन, एनटीपीसी, बजाज ऑटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 282.63 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,306.08 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 85.80 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,686.95 पर बंद हुआ। 

पढ़ें- बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना हुआ बेहद आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 3,156.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़कर 75.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा