1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 15,790 के पार

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 15,790 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 05, 2021 11:12 am IST,  Updated : Jul 05, 2021 11:12 am IST

एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी को देखते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक उछल गया।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 15,790 के पार  Image Source : AP

मुंबई। एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी को देखते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक उछल गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 211.04 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 52,695.71 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 65.10 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 15,787.30 पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक ती बढ़त बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी तेजी दर्शाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 166.07 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 52,484.67 पर बंद हुआ था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 42.20 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 5,722.20 पर बंद हुआ। 

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 982.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत गिरकर 76.10 डॉलर प्रति बैरल पर था।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे चढ़ा 

घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़कर 74.48 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.51 पर खुली और फिर 74.48 पर पहुंच गई, जो उसके पिछले बंद के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.74 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 92.33 पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 982.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत गिरकर 76.13 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा