1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती कारोबार में गिरा बाजार,सेंसेक्स 300 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 14,800 से नीचे

शुरुआती कारोबार में गिरा बाजार,सेंसेक्स 300 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 14,800 से नीचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2021 11:23 am IST,  Updated : Mar 24, 2021 11:23 am IST

नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में नुकसान के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक गिर गया।

Stock Market LIVE share market sensex nifty bse nse- India TV Hindi
Stock Market LIVE share market sensex nifty bse nse Image Source : AP

मुंबई। नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में नुकसान के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 325.15 अंक या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,726.29 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 94.60 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 14,720.15 पर आ गया। 

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट ओेएनजीसी में हुई। इसके अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज, पॉवरग्रिड और सन फार्मा में तेजी देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 280.15 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 50,051.44 पर और निफ्टी 78.35 अंक या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 14,814.75 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार सकल आधार पर 108.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोविड​​-19 के मामलों में अचानक आई तेजी चिंता का कारण है। बाजारों को 2021 में वैश्विक जीडीपी वृद्धि में तेज सुधार की उम्मीद की थी, लेकिन अब जर्मनी, फ्रांस और इटली के कुछ हिस्सों में तीसरी लहर और सीमित लॉकडाउन के चलते वृद्धि अनुमान से कम रह सकती है। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढ़कर 60.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा