1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के करीब

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के करीब

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 07, 2021 11:56 am IST,  Updated : Jul 07, 2021 11:56 am IST

एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स जैसे बड़े शेयरों में बढ़ोतरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक चढ़ गया।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के करीब  Image Source : AP

मुंबई। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स जैसे बड़े शेयरों में बढ़ोतरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक चढ़ गया। बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सुधार दर्शाते हुए खबर लिखे जाने तक 119.36 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 52,980.54 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 25.10 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 15,843.35 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एचडीएफसी में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, मारुति और एचडीएफसी बैंक भी बढ़त में रहे। दूसरी ओर टाइटन, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल और टेक महिंद्रा लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 18.82 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,861.18 पर और निफ्टी 16.10 अंक या 0.1 प्रतिशत गिरकर 15,818.25 पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.15 फीसदी फिसलकर 74.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा