1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मुद्रास्फीति, आईआईपी आंकड़ों से पहले शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी 10600 के पार

मुद्रास्फीति, आईआईपी आंकड़ों से पहले शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी 10600 के पार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2018 11:40 am IST,  Updated : Nov 12, 2018 11:40 am IST

मुद्रास्फीति एवं औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों के जारी होने से पहले निवेशकों की ताजी लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक से अधिक मजबूत हो गया।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market
मुद्रास्फीति एवं औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों के जारी होने से पहले निवेशकों की ताजी लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक से अधिक मजबूत हो गया। निफ्टी भी मजबूत होकर 10,600 अंक के पार हो गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की लिवाली तथा अन्य एशियाई बाजारों की तेजी ने धारणा को बल दिया। 
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 155.14 अंक यानी 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 35,313.69 अंक पर रहा। शुक्रवार को यह 79 अंक गिर गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.55 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त में 10,631.75 अंक पर रहा। 
 
ब्रोकरों ने कहा कि सितंबर के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े तथा अक्टूबर की मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले घरेलू निवेशकों की ताजी लिवाली ने घरेलू बाजार को मजबूत किया। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 614.14 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक 337.28 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। 
 
एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 0.29 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.67 प्रतिशत, हांग कांग का हैंग सेंग 0.26 प्रतिशत और ताईवान का शेयर बाजार 0.40 प्रतिशत की तेजी में रहा। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को 0.77 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा