1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती कारोबार में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,850 से नीचे

शुरुआती कारोबार में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,850 से नीचे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 09, 2021 10:49 am IST,  Updated : Apr 09, 2021 10:49 am IST

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंक से अधिक की गिरावट हुई।

शुरुआती कारोबार में...- India TV Hindi
शुरुआती कारोबार में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,850 से नीचे  Image Source : AP

मुंबई। नकारात्मक वैश्विक संकेतों और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंक से अधिक की गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 186.94 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,559.27 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 44.10 अंक या 0.30 प्रतिशत फिसलकर 14,829.70 पर था।

पढ़ें-  भारत के सभी बैंकों के लिए आ गई ये सिंगल एप, ICICI बैंक ने किया कमाल

पढ़ें- ATM मशीन को बिना छुए निकाल सकते हैं पैसा, इस सरकारी बैंक ने शुरू की सुविधा

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी लाल निशान में थे। दूसरी ओर एचयूएल, सन फार्मा, आईटीसी, ओएनजीसी, पावरग्रिड और एसबीआई में तेजी देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 84.45 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 49,746.21 पर और निफ्टी 54.75 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 14,873.80 अंक पर बंद हुआ था।

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 110.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा