1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. टॉप-6 कंपनियों का मार्केट कैप 26,191.04 करोड़ रुपए घटा, इंफोसिस को सबसे अधिक नुकसान

टॉप-6 कंपनियों का मार्केट कैप 26,191.04 करोड़ रुपए घटा, इंफोसिस को सबसे अधिक नुकसान

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 31, 2016 07:23 pm IST,  Updated : Oct 31, 2016 07:23 pm IST

देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में छह का बाजार मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) पिछले सप्ताह 26,191.04 करोड़ रुपए लुढ़क गया। इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान।

टॉप-6 कंपनियों का मार्केट कैप 26,191.04 करोड़ रुपए घटा, इंफोसिस को सबसे अधिक नुकसान- India TV Hindi
टॉप-6 कंपनियों का मार्केट कैप 26,191.04 करोड़ रुपए घटा, इंफोसिस को सबसे अधिक नुकसान

नई दिल्ली। देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में छह का बाजार मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) पिछले सप्ताह 26,191.04 करोड़ रुपए लुढ़क गया। इसमें सबसे ज्यादा इंफोसिस के शेयरों पर असर पड़ा है। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में एक तरफ जहां टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एसबीआई और एचयूएल का मार्केट कैप नीचे आया। वहीं आईटीसी, ओएनजीसी, एचडीएफसी तथा कोल इंडिया की बाजार हैसियत बढ़ी है।

इन कंपनियों का मार्केट कैप घटा

  • इंफोसिस का एमकैप 8,177.13 करोड़ रपये लुढ़ककर 2,30,268.70 करोड़ रुपए रह गया।
  • टीसीएस का मार्केट कैप 6,719.16 करोड़ रुपए घटकर 4,71,838.67 करोड़ रुपए रह गया।
  • आरआईएल का एमकैप 4,281.08 करोड़ रुपए कम होकर 3,40,930.18 करोड़ रुपए रह गया।
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,238.48 करोड़ रुपए कम हुआ।
  • एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 3,19,146.10 करोड़ रुपए रह गया है।
  • एचयूएल की बाजार हैसियत 2,348.24 करोड़ रुपए कम होकर 1,81,853.18 करोड़ रुपए रहा।
  • स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 426.95 करोड़ रुपए लुढ़ककर 2,00,163.21 करोड़ रुपए रह गया।

इन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा

दूसरी तरफ ओएनजीसी का बाजार मूल्यांकन 8,512.72 करोड़ रुपए बढ़कर 2,48,066.44 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कोल इंडिया का एमकैप 8,021.78 करोड़ रुपए बढ़कर 2,05,913.48 करोड़ रुपए और एचडीएफसी का 7,024.94 करोड़ रुपए बढ़कर 2,18,723.53 करोड़ रुपए रहा। आईटीसी का एमकैप 2,567.4 करोड़ रुपए बढ़कर 2,93,063.16 करोड़ रुपए रहा।

टीसीएस पहले पायदान पर

  • बाजार पूंजीकरण के लिहाज से 10 प्रमुख कंपनियों का बाजार पूंजीकरण टीसीएस पहले पायदान पर रही।
  • उसके बाद क्रमश: आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, ओएनजीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, कोल इंडिया, एसबीआई तथा एचयूएल का स्थान रहा।
  • पिछले सप्ताह सेंसेक्स 135.67 अंक या 0.48 अंक जबकि निफ्टी 55.05 अंक या 0.63 प्रतिशत की गिरावट आई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा