1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. अमेरिका और चीन व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार डॉव जोन्स ने बनाया रिकॉर्ड

अमेरिका और चीन व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार डॉव जोन्स ने बनाया रिकॉर्ड

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jan 16, 2020 09:00 am IST,  Updated : Jan 16, 2020 09:00 am IST

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के बाद अमेरिका के शेयर सूचकांक डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और एसएंडपी 500 ने रिकॉर्ड बनाया। 

us stock market, Dow Jones, Nasdaq, S&P500 - India TV Hindi
us stock market

न्यूयॉर्क। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के बाद अमेरिका के शेयर सूचकांक डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और एसएंडपी 500 ने रिकॉर्ड बनाया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 29,030.22 और एसएंडपी 500 भी 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,289.30 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कॉम्पोसिट 0.1 प्रतिशत चढ़कर 9.258.70 पर बंद हुआ।

अमेरिका चीन के व्यापार समझौते का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है। बता दें कि करीब एक साल की बातचीत और महीनों तक वार्ता बंद रखने के बाद अंतत: दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने अपने युद्ध व्यापार से आगे बढ़कर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए है।

पहले चरण के समझौते में बौद्धिक संपदा संरक्षा और प्रवर्तन, जबरन प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को खत्म करना, अमेरिकी कृषि के अभूतपूर्व विस्तार, अमेरिकी वित्तीय सेवाओं से अवरोध हटाना, मुद्रा के साथ छेड़छाड़ (जैसे अवमूल्यन आदि) खत्म करना, अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों को पुन:संतुलित करना और समस्याओं का प्रभावी समाधान निकालना शामिल है। इस समझौते पर राष्ट्रपति ट्रंप और चीन के उपप्रधानमंत्री लियू हे ने हस्ताक्षर किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा