1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 18 August, 2026 Stock Market Highlights: सेंसेक्स 493 और निफ्टी 133 अंक टूटा, आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट

18 August, 2026 Stock Market Highlights: सेंसेक्स 493 और निफ्टी 133 अंक टूटा, आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 18, 2026 03:58 pm IST,  Updated : Aug 18, 2026 03:58 pm IST

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

sensex, nifty 50, axis bank, asian paints, share market news- India TV Hindi
लाल निशान में बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

18 August, 2026 Stock Market Highlights: मंगलवार को एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार ने लाल निशान में कारोबार बंद किया। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में भारी नुकसान देखने को मिला। देश की प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयरों में आज एक बार फिर तेज गिरावट दर्ज की गई। टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा के शेयर मंगलवार को भी लाल निशान में बंद हुए।

किस लेवल पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 492.70 अंकों (0.63 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,235.46 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 132.75 अंकों यानी 0.55 प्रतिशत के नुकसान के साथ 24,154.90 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बाजार टूटकर लाल निशान में ही खुला था

निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हुए बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 40 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

एशियन पेंट्स के शेयरों में बड़ी गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि, प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक का शेयर आज सबसे ज्यादा 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत इन स्टॉक्स ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज पावर ग्रिड के शेयरों ने 0.66 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.47 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.27 प्रतिशत, एलएंडटी 0.15 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.08 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.05 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार बंद किया।

गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को इन्फोसिस के शेयर 2.02 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.93 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.75 प्रतिशत, टीसीएस 1.47 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.41 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.28 प्रतिशत, इंडिगो 1.23 प्रतिशत, आईटीसी 1.15 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.11 प्रतिशत, एसबीआई 0.97 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.93 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.83 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.80 प्रतिशत, एटरनल 0.58 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.58 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.48 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.48 प्रतिशत, टाइटन 0.39 प्रतिशत, सन फार्मा 0.32 प्रतिशत, ट्रेंट 0.24 प्रतिशत और बीईएल के शेयर 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा विकास का नया रास्ता! 300 एकड़ में ताइवान सिटी और 500 एकड़ में मेडिकल हब को मिली हरी झंडी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा