1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 3 दिन की गिरावट के बाद आज हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, निवेशकों को हुआ ₹2 लाख करोड़ का फायदा

3 दिन की गिरावट के बाद आज हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, निवेशकों को हुआ ₹2 लाख करोड़ का फायदा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 04, 2025 03:47 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 03:47 pm IST

सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी जोमैटो, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, रिलायंस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस, मारुति, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, कोटक बैंक और आईटीसी में देखने को मिली।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार का बढ़त के साथ बंद हुआ है। लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.32 फीसदी या 260 अंक की बढ़त लेकर 80,998 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.32 फीसदी या 77 अंक की बढ़त लेकर 24,620 पर बंद हुआ। एनएसई पर ट्रेडेड 2978 शेयरों में से आज 1650 शेयर हरे निशान पर, 1236 शेयर लाल निशान पर और 92 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

इन शेयरों में आई तेजी

सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी जोमैटो, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, रिलायंस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस, मारुति, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, कोटक बैंक और आईटीसी में देखने को मिली। वहीं, एक्सिस बैंक, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, एचसीएल टेक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, एशियन पेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट दर्ज हुई।

 

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करे, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.90 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.34 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थेकेयर में 0.35 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.63 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.21 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.20 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.08 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.27 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.08 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.60 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.08 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.31 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.13 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.27 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी रियल्टी में 0.58 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा