1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लंबे समय बाद TCS और इन्फोसिस के निवेशकों ने जमकर कूटे पैसे, SBI-बजाज फाइनेंस ने दिया झटका

लंबे समय बाद TCS और इन्फोसिस के निवेशकों ने जमकर कूटे पैसे, SBI-बजाज फाइनेंस ने दिया झटका

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Nov 19, 2023 01:32 pm IST,  Updated : Nov 19, 2023 01:32 pm IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा बरकरार रखा है। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Sensex - India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

आईटी सेक्टर में लंबे समय से सुस्ती का असर इस सेक्टर की बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स पर देखने को मिल रहा था। हालांकि, अब यह सूरत बदलती दिख रही है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में कमाई कराने वाले स्टॉक्स में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस पहले और दूसरे पायदान पर रही। आपको बता दूं कि पिछले हफ्ते देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात का सम्मिलित रूप से बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,50,679.28 करोड़ रुपये बढ़ गया। बाजार में अच्छी तेजी से सबसे ज्यादा लाभ सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में 890.05 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।

रिलायंस और HDFC bank के निवेशक भी पीछे नहीं रहे 

इस तेजी का लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारती एयरटेल को हुआ। दूसरी तरफ शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस को अपने बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा। बीते सप्ताह टीसीएस का मूल्यांकन 62,148.99 करोड़ रुपये बढ़कर 12,81,637.63 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह टीसीएस के मूल्यांकन में सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 28,616.98 करोड़ रुपये बढ़कर 5,96,681.75 करोड़ रुपये हो गया।

निवेशकों को आईटीसी ने भी कराई कमाई 

देश की अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण 28,111.41 करोड़ रुपये बढ़कर 15,93,893.03 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 11,136.61 करोड़ रुपये बढ़कर 11,42,215.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 10,032.75 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,317.36 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 6,828.74 करोड़ रुपये बढ़कर 5,32,585.63 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी ने भी आलोच्य अवधि में 3,803.8 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन बढ़कर 5,47,808.43 करोड़ रुपये हो गया। 

एसबीआई और आईसीआईसीआई ने कराया नुकसान

हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक का पूंजीकरण 14,502.5 करोड़ रुपये घटकर 5,02,589.52 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 11,308.97 करोड़ रुपये घटकर 6,46,254.41 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन भी 4,973.68 करोड़ रुपये घटकर 4,46,169.40 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा बरकरार रखा है। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा