1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. देश की बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों ने Adani Wilmar समेत इन स्टाॅक्स पर दांव लगाया, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

देश की बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों ने Adani Wilmar समेत इन स्टाॅक्स पर दांव लगाया, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Apr 14, 2023 01:46 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 01:46 pm IST

मार्च महीने में देश की करीब 10 बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों ने कई नए स्टाॅक्स में पैसा लगाएं हैं।

म्यूचुअल फंड- India TV Hindi
म्यूचुअल फंड Image Source : INDIA TV

म्यूचुअल फंड कंपनियां किसी भी स्टाॅक में निवेश बहुत ही रिसर्च और सोच-समझकर करती है। किसी भी म्यूचुअल फंड कंपनी द्वारा नए स्टाॅक में पैसा लगाने का मतलब होता है कि उस कंपनी पर फंड मैनेजर को भरोसा है। उसके कारोबार ने फंड मैनेजर को प्रभावित किया है। आने वाले समय में उस कंपनी के स्टाॅक में तेजी आ सकती है। मार्च महीने में देश की करीब 10 बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों ने कई नए स्टाॅक्स में पैसा लगाएं हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, जिन कंपनियों के शेयर में म्यूचुअल फंड ने पैसा उनमें प्रमुख हैं अदानी पावर, अदानी विल्मर, डेटा पैटर्न, दिवगी टॉर्क और किर्लोस्कर ऑयल इंजन।

HDFC MF

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने रेड टेप समेत क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन, इंगरसोल-रैंड और बीएलएस इंटरनेशनल में निवेश किया है।

ICICI MF

आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड ने टोर्कट्रांसफर में नया निवेश किया है। इसके साथ अशोका बिल्डकॉन, आरती इंडस्ट्रीज और अपार इंडस्ट्रीज में निवेश किया है।

Kotak MF

कोटक म्यूचुअल फंड ने डेटा पैटर्न में नया निवेश किया है।

SBI MF

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अपार इंडस्ट्रीज पर नया दांव लगाया है। इसके अलावा डेटा पैटर्न, केएसबी और फाइव-स्टार बिजनेस फाइनेंस में भी निवेश किया है।

DSP MF

डीएसपी म्यूचुअल फंड ने किर्लोस्कर ऑयल इंजन में नया निवेश किया है। इसके अलावा पावर ग्रिड इनविट, वरुण बेवरेजेज और सेल में भी एमएफ ने निवेश किया है।

Axis MF

एक्सिस म्युचुअल फंड ने ग्लैक्सोस्मी फार्मा में नया निवेश किया है। इसके साथ ही एमएफ ने वरुण बेवरेजेज, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट और सुजलॉन एनर्जी में निवेश किया है।

Aditya Birla Sunlife MF

आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड ने गोकलदास एक्सपोर्ट्स में नया निवेश किया है। इसके अलावा इस फंड हाउस ने Mahindra CIE Automotive, Sapphire Foods और Schneider Electric में निवेश किया है।

Tata MF

टाटा म्युचुअल फंड ने आरएचआई मैग्नेसिटा में नया निवेश किया है। इसके अलावा एमएंडएम फाइनेंस, हिंद कॉपर और अफल में भी निवेश को बढ़ाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा