1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Closing Bell: शेयर मार्केट को लगी पटकनी, सेंसेक्स 502 अंक लुढ़ककर बंद, निफ्टी भी 24,200 से फिसला, ये स्टॉक्स पस्त

Closing Bell: शेयर मार्केट को लगी पटकनी, सेंसेक्स 502 अंक लुढ़ककर बंद, निफ्टी भी 24,200 से फिसला, ये स्टॉक्स पस्त

 Published : Dec 18, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Dec 18, 2024 04:04 pm IST

Closing Bell: आज के कारोबार के दौरान फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड कॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में करीब एक-एक प्रतिशत की गिरावट आई।- India TV Hindi
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में करीब एक-एक प्रतिशत की गिरावट आई। Image Source : INDIA TV

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स 18 दिसंबर को 502.25 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ 80,182.20 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 137.15 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 24,198.85 के लेवल पर बंद हुआ। साथ ही निफ्टी बैंक भी 695.25 अंक टूटकर 52139.55 के लेवल पर बंद हुआ।

इन शेयरों में हलचल

आज के कारोबार के दौरान फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। ऑटो, ऊर्जा, पीएसयू बैंक, मीडिया, रियल्टी में 0.5-2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी पर ट्रेंट, डॉ. रेड्डीज लैब्स, सिप्ला, विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा लाभ वाले स्टॉक्स रहे, जबकि टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड कॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में करीब एक-एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को भारतीय ब्लू-चिप इक्विटी सूचकांकों में गिरावट आई। पिछले सत्र से गिरावट का रुख जारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि निवेशक फेडरल रिजर्व के साल के आखिरी मौद्रिक नीति के फैसलों का इंतजार कर रहे थे। कारोबार के दौरान बैंकिंग, ऑटो और ऊर्जा शेयरों ने सूचकांकों को नीचे ला लिया।

रुपया 3 पैसे कमजोर हुआ

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 84.94 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ, क्योंकि व्यापारी ब्याज दर के मोर्चे पर अमेरिकी फेड से संकेतों का इंतजार कर रहे थे। पीटीआई की खबर के मुताबिक, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि आयातकों के साथ-साथ विदेशी बैंकों की डॉलर मांग, विदेशी फंड की निकासी और घरेलू इक्विटी में सुस्त रुझान ने निवेशकों की भावनाओं को और प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में, रुपया डॉलर के मुकाबले 84.92 पर खुला और इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान 84.95 को छू गया। अंत में 3 पैसे की गिरावट के साथ 84.94 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुई। इससे पहले बीते मंगलवार को, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.91 के अपने सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा