1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market : शुरुआती कारोबार में दिख रही गिरावट, IT शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली, यहां दिखी तेजी

Share Market : शुरुआती कारोबार में दिख रही गिरावट, IT शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली, यहां दिखी तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 15, 2025 10:20 am IST,  Updated : May 15, 2025 10:20 am IST

सेंसेक्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल में तेजी देखने को मिली।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को सपाट खुला है और शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 24 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,354 पर खुला। हालांकि, बाजार खुलते ही बाजार में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में यह 0.45 फीसदी या 383 अंक की गिरावट के साथ 80,947 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर और 24 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.42 फीसदी या 102 अंक की गिरावट के साथ 24,564 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल में तेजी देखने को मिली। वहीं, पावरग्रिड, एनटीपीसी, कोटक बैंक, इन्फोसिस, जोमैटो, सनफार्मा, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एशियन पेंट, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, मारुति और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

आईटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 0.98 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 0.47 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.52 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.50 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.54 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.55 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.10 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.28 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.11 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.32 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.31 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.03 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.42 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.36 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.59 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.19 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा