1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मुनाफावसूली के बावजूद शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार निकला

मुनाफावसूली के बावजूद शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार निकला

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jun 12, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 03:35 pm IST

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार का दिन भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों की खरीदारी के दम पर निफ्टी कारोबार के दौरान नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि एनएसई निफ्टी सुबह के कारोबार में 177.1 अंक बढ़कर 23,441.95 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 593.94 अंक चढ़कर 77,050.53 अंक पर रहा। बीएसई सोमवार को अपने पिछले सर्वकालिक शिखर 77,079.04 को छूने से सिर्फ 28.51 अंक दूर रह गया था। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली हावी होने से बाजार ने अपनी बढ़त गवां दी। सेंसेक्स सिर्फ 149.98 अंक चढ़कर 76,606.57 अंक बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 43.55 अंक मजबूत होकर 23,308.40 अंक पर बंद हुआ। 

इन शेयरों में तेजी और इनमें गिरावट 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.44 प्रतिशत की चढ़कर 82.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

विदेशी निवेशकों ने निकाले पैसे 

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 111.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा