1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. US Fed के फैसले से शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 293 अंक गिरकर खुला, निफ्टी भी 18,003 के करीब

US Fed के फैसले से शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 293 अंक गिरकर खुला, निफ्टी भी 18,003 के करीब

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Nov 03, 2022 09:22 am IST,  Updated : Nov 03, 2022 10:39 am IST

जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी से विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली बढ़ सकती है। इससे बाजार में आगे भी गिरावट रहने की आशंका है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

US Fed: अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में एक बार फिर से 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी का असर भारतीय शेयर बाजार की शुरुआती कारोबार में देखने को मिल रहा है। बीएइर्स सेंसेक्स 293.82 अंक​ गिरकर 60,612.27 अंक पर खुला है। निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिल रही है। एनएसई निफ्टी 79.10 अंक टूटकर 18,003.75 अंक पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, दोनों सूचकांक अहम स्तर से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। बाजार के शुरुआती कारोबार में LT, BAJAJFINSV,  POWERGRID,  KOTAKBANK, ULTRACEMCO, SUNPHARMA, HDFCBANK और SBIN के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी से विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली बढ़ सकती है। इससे बाजार में आगे भी गिरावट रहने की आशंका है। वहीं, आज आरबीआई की विशेष बैठक में महंगाई को काबू करने पर चर्चा होगी। इस पर भी बाजार की नजर होगी। ऐसे में आज पूरे ट्रेडिंग सेशन में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

वैश्विक बाजारों में भी गिरावट 

अन्य एशियाई बाजारो में सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 82.88 पर खुला। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 95.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,436.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

कल भी गिरकर बंद हुआ था बाजार

बुधवार को शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी बुधवार को थम गई थी। बीएसई सेंसेक्स 215.26 अंक गिरकर 60,906.09 पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.55 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट लेकर 18,082.85 पर बंद हुआ था। गुरुवार को दूरसंचार, रियल्टी और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी। भारती एयरटेल के शेयर में सबसे अधिक 3.05 प्रतिशत की गिरावट आई थी। मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक और टाइटन भी गिरावट में रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा