Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold की कीमत में हो गया बड़ा उलटफेर, चांदी भी धराशाई, MCX पर जानें कीमत कितने पर आई

Gold की कीमत में हो गया बड़ा उलटफेर, चांदी भी धराशाई, MCX पर जानें कीमत कितने पर आई

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Sep 18, 2025 10:25 am IST, Updated : Sep 18, 2025 11:55 am IST

सोने और चांदी ने इस साल कई फ्रेश नए रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन हाल के कुछ सत्रों से इनकी कीमत में उतार-चढ़ाव जारी हैं। फेड के फैसले के बाद सोने की कीमत में आगे नरम रुख का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

भारत में फेस्टिवल सीजन में सोने की मांग को समर्थन मिल सकता है।- India TV Paisa
Photo:PIXABAY भारत में फेस्टिवल सीजन में सोने की मांग को समर्थन मिल सकता है।

फेडरल रिजर्व की तरफ से बीते बुधवार को ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत कटौती का असर सोने की कीमतों पर भी महसूस किया जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर अक्टूबर अनुबंध के लिए प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई। यह 1,09,258 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। इसी तरह, चांदी की कीमत में भी 0.73 प्रतिशत की तेज गिरावट आई और यह 1,26,055 रुपये प्रति किलो के भाव लुढ़क गई।

देश के महानगरों में आज का हाजिर भाव

  • दिल्ली में goodreturns के मुताबिक, आज सोने की कीमत 24 कैरेट के लिए ₹11,132 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,205 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹8,347 प्रति ग्राम है।
  • मुंबई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,117 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,190 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹8,338 प्रति ग्राम है।
  • कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,117 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,190 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹8,338 प्रति ग्राम है।
  • चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,149 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,220 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹8,470 प्रति ग्राम है।

फेड के संकेत से सोना होगा और प्रभावित!

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि इस साल के अंत तक दो और ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। केंद्रीय बैंक की अगली नीतिगत बैठकें इस साल 28-29 अक्टूबर और 9-10 दिसंबर को होने वाली हैं। दरों में कटौती आगे भी हुई तो सोने की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत 3,635.67 डॉलर प्रति औंस के आस-पास बना हुआ है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement