Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: सोना ₹1,400 हो गया महंगा, चांदी में भी जोरदार उछाल, यहां जानें करेंट भाव

Gold Price Today: सोना ₹1,400 हो गया महंगा, चांदी में भी जोरदार उछाल, यहां जानें करेंट भाव

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman
Published : Aug 20, 2024 07:39 pm IST, Updated : Aug 20, 2024 07:39 pm IST

बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा धातु पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई। 23 जुलाई को यह पीली धातु 3,350 रुपये गिरकर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती मांग और वैश्विक रुझानों के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।- India TV Paisa
Photo:FILE स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती मांग और वैश्विक रुझानों के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।

सोने और चांदी की कीमत मंगलवार को जोरदार बढ़ गए। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में पिछले एक महीने में सबसे तेज उछाल आया और यह 1,400 रुपये की तेजी के साथ 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, इससे पहले शुक्रवार को पिछले सत्र में यह कीमती धातु 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी पिछले बंद के 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 3,150 रुपये बढ़कर 87,150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

लगातार घटे थे दाम

खबर के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 के लिए वार्षिक बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा धातु पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई। 23 जुलाई को यह पीली धातु 3,350 रुपये गिरकर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। इस बीच मंगलवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 1,400-1,400 रुपये बढ़कर क्रमश: 74,150 रुपये और 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।

क्यों बढ़े दाम

कारोबारियों ने स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती मांग के साथ-साथ वैश्विक रुझानों को सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय दिया। वैश्विक मोर्चे पर सोना 18.80 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,560.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक कटौती की उम्मीदों से उत्साहित होकर मंगलवार को सोने में तेजी जारी रही।

कॉमेक्स सोने की कीमत

कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी रिसर्च के एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, कॉमेक्स सोने की कीमतों ने सप्ताह की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ की, जो 2,549.90 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई और 2,541 डॉलर पर बंद हुई। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की लचीलापन, भू-राजनीतिक तनाव और शिकागो फेड के अध्यक्ष की हालिया टिप्पणियों के बीच सुरक्षित-आश्रय मांग और कमजोर डॉलर के कारण यह तेजी आई, जिससे मंदी की आशंका फिर से बढ़ गई। चैनवाला ने कहा कि निवेशक फेड के आगामी ब्याज दर के फैसले पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं, क्योंकि नीति निर्माताओं ने सतर्क रुख का संकेत दिया है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement