1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: सोने की कीमत में हुआ उलटफेर, जानिए क्या है 24 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: सोने की कीमत में हुआ उलटफेर, जानिए क्या है 24 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Nov 20, 2023 08:18 pm IST,  Updated : Nov 20, 2023 08:18 pm IST

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में गिरावट हुई। 24 कैरेट के सोने का भाव 61,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Gold Silver Price- India TV Hindi
सोने की कीमत में आज गिरावट हुई है। Image Source : FILE

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सोमवार को 24 कैरेट का सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 61,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।  इससे पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोने का दाम 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली और यह 300 रुपये के नुकसान के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से ये जानकारी दी गई। 

वैश्विक स्तर पर गिरावट की वजह

वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, यह अभी भी 1950 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा है। आज के सत्र में सोना 0.82 प्रतिशत या 16.25 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 1,968.45 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। वहीं, चांदी 1.69 प्रतिशत या 0.41 डॉलर की गिरावट के साथ 23.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। सोने और चांदी में गिरावट की वजह  फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक को माना जा रहा है, जिसमें ब्याज दरों पर ऐलान किया जा सकता है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि व्यापारियों की मुनाफावसूली से सोने की कीमतों में गिरावट आई, जबकि पिछले सप्ताह कीमत में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी। नरम आर्थिक आंकड़ों के बाद यह उम्मीद बढ़ी है कि फेडरल रिजर्व का आक्रामक मौद्रिक नीति अभियान समाप्त हो जाएगा। 

गांधी ने आगे कहा कि व्यापारी कीमती धातुओं पर आगे की दिशा के लिए फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरों का इंतजार कर रहे हैं, जो मंगलवार को जारी होगा। 

वायदा बाजार में भी हुई गिरावट 

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने के दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट 330 रुपये या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,713 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 840 रुपये या 1.15 प्रतिशत की गिरावट हुई और ये 73,140 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

(भाषा के इनपुुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा