1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 319 अंक उछलकर 65,757 के पार निकला, निफ्टी ने 19,500 के लेवल को तोड़ा

शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 319 अंक उछलकर 65,757 के पार निकला, निफ्टी ने 19,500 के लेवल को तोड़ा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 24, 2023 09:31 am IST,  Updated : Aug 24, 2023 12:17 pm IST

बीएसई सेंसेक्स 327.05 अंक उछलकर 65,760.35 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 95.05 अंकों की तेजी के साथ एक बार फिर 19,539.05 पर पहुंच गया है।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

चंद्रयान-3 की सफलता को शेयर बाजार भी अपनी तरफ से सेलिब्रेट कर रहा है। भारतीय बाजार में लंबे समय बाद शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स 327.05 अंक उछलकर 65,760.35 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 95.05 अंकों की तेजी के साथ एक बार फिर 19,539.05 पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि बाजार में लंबे समय बाद इतनी अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में हर इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 50 भी 19,500 के रजिस्टेंस को तोड़ कर कारोबार कर रहा है। अगर सेंसेक्स में शामिल शेयरों पर नजर डालें तो अडाणी पावर, टाटा एलेक्सी, अडाणी एंटरप्राइजेज और टेक महिंद्रा में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी की बात करें तो 50 में से 48 स्टॉक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सिर्फ 2 में गिरावट देखने को मिल रही है। 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स का हीटमैप 

Sensex
Image Source : BSEसेंसेक्स

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी 

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट में बढ़त हुई। दूसरी ओर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में गिरावट देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरावट के साथ 82.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा