1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते HDFC Bank और SBI के निवेशकों को हुआ सबसे अधिक नुकसान, उधर इन्फोसिस-टीसीएस को हुआ फायदा

बीते हफ्ते HDFC Bank और SBI के निवेशकों को हुआ सबसे अधिक नुकसान, उधर इन्फोसिस-टीसीएस को हुआ फायदा

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 17, 2024 11:14 am IST,  Updated : Nov 17, 2024 11:14 am IST

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 13,681.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,962.50 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एमकैप 416.08 करोड़ रुपये बढ़कर 15,00,113.36 करोड़ रुपये हो गया।

मार्केट कैप- India TV Hindi
मार्केट कैप Image Source : FILE

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में आठ का कुल मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,65,180.04 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 1,906.01 अंक या 2.39 फीसदी की गिरावट आई। शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे थे। एसबीआई का मूल्यांकन 34,984.51 करोड़ रुपये घटकर 7,17,584.07 करोड़ रुपये रह गया है।

रिलायंस का एमकैप 22,057 करोड़ रुपये घटा

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 27,830.91 करोड़ रुपये घटकर 5,61,329.10 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 22,057.77 करोड़ रुपये घटकर 17,15,498.91 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 15,449.47 करोड़ रुपये घटकर 5,82,764.02 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का एमकैप 11,215.87 करोड़ रुपये घटकर 8,82,808.73 करोड़ रुपये रह गया।

TCS को 416 करोड़ का फायदा

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 4,079.62 करोड़ रुपये घटकर 5,74,499.54 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 2,832.38 करोड़ रुपये घटकर 8,85,599.68 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 13,681.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,962.50 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एमकैप 416.08 करोड़ रुपये बढ़कर 15,00,113.36 करोड़ रुपये हो गया।

ये रहीं टॉप-10 कंपनियां

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा