1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. HDFC-ICICI Bank ने निवेशकों को दिया जोर का झटका, रिलायंस, SBI और HUL ने कराई कमाई

HDFC-ICICI Bank ने निवेशकों को दिया जोर का झटका, रिलायंस, SBI और HUL ने कराई कमाई

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jul 06, 2025 10:24 am IST,  Updated : Jul 06, 2025 10:24 am IST

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 626.01 अंक टूटकर 83,432.89 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 200 अंकों की गिरावट रही। निफ्टी गिरकर 25,461 अंक पर बंद हुआ। इसके चलते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। इसके चलते इन दोनों बैंकों के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन बढ़ा। इसके चलते इन कंपनियों के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को फायदा हुआ। 

इन 6 कंपनियों ने​ निवेशकों को कराया नुकसान 

एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत घट गई। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 19,284.8 करोड़ रुपये घटकर 15,25,339.72 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में 13,566.92 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 10,29,470.57 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 13,236.44 करोड़ रुपये घटकर 5,74,977.11 करोड़ रुपये पर और एलआईसी की 10,246.49 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,95,277.16 करोड़ रुपये पर आ गई। टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 8,032.15 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,37,729.65 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,958.7 करोड़ रुपये घटकर 11,50,371.24 करोड़ रुपये रह गई। 

इन चार कंपनियों ने कराया मुनाफा 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 15,359.36 करोड़ रुपये बढ़कर 20,66,949.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,127.51 करोड़ रुपये बढ़कर 6,81,383.80 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,906.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,757.36 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 5,756.38 करोड़ रुपये बढ़कर 7,24,545.28 करोड़ रुपये रहा। 

टॉप पर रिलायंस कायम

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा