1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ICICI, इन्फोसिस और TCS के निवेशकों की अंधाधुंध कमाई, Reliance-HUL ने फिर किया निराश

ICICI, इन्फोसिस और TCS के निवेशकों की अंधाधुंध कमाई, Reliance-HUL ने फिर किया निराश

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Nov 20, 2022 11:42 am IST,  Updated : Nov 20, 2022 11:42 am IST

सबसे अधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। बीते कुछ महीनों में देंखे तो तेजी-मंदी के बीच बाजार ऊपर की ओर ही जा रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गए है। बाजार में तेजी से निवशकों की भी अंधाधुंध कमाई हो रही है। अगर पिछले हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 42,173.42 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। यानी इन  तीन कंपनियों के निवेशकों की सबसे अधिक कमाई हुई। 

रिलायंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कराया नुकसान 

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) को छोड़कर शेष आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। इनमें एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी शामिल हैं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 131.56 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान में रहा। सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,706.86 करोड़ रुपये बढ़कर 6,41,898.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 9,614.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 6,70,264.99 करोड़ रुपये रहा। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 9,403.76 करोड़ रुपये बढ़कर 12,22,781.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,869.21 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,65,642.49 करोड़ रुपये और एचडीएफसी की 3,415.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,85,234.16 करोड़ रुपये रही। 

एसबीआई का मूल्यांकन 1,383 करोड़ बढ़ा

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 1,508.95 करोड़ रुपये बढ़कर 8,99,489.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई का मूल्यांकन 1,383.32 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,37,841.73 करोड़ रुपये रहा। अडाणी एंटरप्राइजेज का बाजार पूंजीकरण 1,271.1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,58,263.35 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 22,866.5 करोड़ रुपये घटकर 17,57,339.72 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 4,757.92 करोड़ रुपये घटकर 5,83,462.25 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 में रिलायंस पहले स्थान पर कायम 

 शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा