1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इस मामले में दुनिया में टॉप आया हमारा शेयर मार्केट, अमेरिका-चीन भी पीछे

इस मामले में दुनिया में टॉप आया हमारा शेयर मार्केट, अमेरिका-चीन भी पीछे

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 19, 2024 07:58 pm IST,  Updated : Feb 19, 2024 07:59 pm IST

बीएसई और एनएसई पर प्राइमरी मार्केट में कैलेंडर वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 31 आईपीओ (1 InvIT सहित) आए। वहीं, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज मार्केट्स में बड़ी ग्रोथ हुई है। यहां Q4 2023 में 61 आईपीओ आए।

भारतीय शेयर बाजार- India TV Hindi
भारतीय शेयर बाजार Image Source : FREEPIK

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) ने दुनिया में टॉप किया है। मार्केट कैप के मामले में नहीं, बल्कि आईपीओ लॉन्च करने के मामले में यह टॉप रैंक आई है। भारतीय स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर आईपीओ लॉन्चिंग में काफी इजाफा हुआ है। दिसंबर, 2023 को समाप्त हुई तिमाही में कुल 92 आईपीओ लॉन्च हुए हैं। EY की नई रिपोर्ट में कैलेंडर वर्ष 2023 के प्रमुख ट्रेंड्स के बारे में बताया गया है। इसके अनुसार साल 2023 के लिए आईपीओ में बीएसई और एनएसई ग्लोबल लीडर रहे हैं। आईपीओ की संख्या के मामले में भारतीय स्टॉक मार्केट ने दुनिया में टॉप किया है।

खूब आए SME IPOs

आईपीओ लॉन्च होने की रफ्तार लगातार जारी है। बीएसई और एनएसई पर प्राइमरी मार्केट में कैलेंडर वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 31 आईपीओ (1 InvIT सहित) आए। साल 2022 की समान तिमाही की तुलना में यह बड़ी तेजी है। इसमें  Q4 2022 की तुलना में 72% का उछाल आया है। वहीं, Q3 2023 की तुलना में 41% का उछाल आया है। वहीं, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज मार्केट्स में बड़ी ग्रोथ हुई है। यहां Q4 2023 में 61 आईपीओ आए। यहां Q4 2022 में 34 आईपीओ और Q3 2023 में 47 आईपीओ आए थे। इस तरह इसमें Q4 2022 की तुलना में 79 फीसदी और Q3 2023 की तुलना में 30% का इजाफा हुआ है।

ऑल टाइम हाई पर निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी ने आज नया ऑल टाइम हाई लेवल बनाया है। निफ्टी सोमवार को 0.37 फीसदी या 81.55 अंक की बढ़त लेकर 22,122.25 पर बंद हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.39 फीसदी या 281 अंक की बढ़त लेकर 72,708 पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO