1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. US Election में ट्रंप की लीड का असर, उछल गया शेयर मार्केट, निफ्टी IT में आई शानदार तेजी

US Election में ट्रंप की लीड का असर, उछल गया शेयर मार्केट, निफ्टी IT में आई शानदार तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 06, 2024 10:08 am IST,  Updated : Nov 06, 2024 10:08 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी ट्रेंट में 2.84 फीसदी, डॉ रेड्डी में 2.64 फीसदी, बीईएल में 2.10 फीसदी, एचसीएल टेक में 1.94 फीसदी और सनफार्मा में 1.46 फीसदी दर्ज हुई है।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

अमेरिकी चुनावों में ट्रंप को बढ़त मिलते देख शेयर बाजार के निवेशकों का उत्साह बढ़ गया है। बुधवार को भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेसेक्स शुरुआती कारोबार में 0.53 फीसदी या 425 अंक की बढ़त लेकर 79,911 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। इस समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.47 फीसदी या 113 अंक की बढ़त के साथ 24,326 अंक पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान पर, 11 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के था।   

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी ट्रेंट में 2.84 फीसदी, डॉ रेड्डी में 2.64 फीसदी, बीईएल में 2.10 फीसदी, एचसीएल टेक में 1.94 फीसदी और सनफार्मा में 1.46 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट टाइटन में 3.09 फीसदी, टाटा स्टील में 1.14 फीसदी, एसबीआई लाइफ में 0.75 फीसदी, कोटक बैंक में 0.40 फीसदी और हिंडाल्को में 0.39 फीसदी की गिरावट देखी गई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

शुरुआती कारोबार में अधिकतर सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 2.44 फीसदी और रियल्टी में 1.49 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.24 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.33 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.33 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.22 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.47 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.92 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.96 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.29 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.82 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.72 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.47 फीसदी की तेजी दिखी। सिर्फ निफ्टी मेटल में 0.33 फीसदी की गिरावट दिखाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा