1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Close: लाल निशान में बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, इस सेक्टर में जमकर हुई बिकवाली

Share Market Close: लाल निशान में बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, इस सेक्टर में जमकर हुई बिकवाली

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 02, 2024 03:55 pm IST,  Updated : Jan 02, 2024 04:15 pm IST

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में कई कारोबारी सत्रों के बाद बिकवाली हावी दिखी। ऑटो, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट देखी गई।

Sensex- India TV Hindi
Sensex Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारी बिकवाली देखने को मिली। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 379 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,892 अंक और निफ्टी 76 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,665.80 अंक पर बंद हुआ है। बाजार में आज के सत्र में बैंकिंग शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली और निफ्टी बैंक 472 अंक या 0.98प्रतिशत फिसलकर 47,761 अंक पर बंद हुआ।  

कारोबारी सत्र में फार्मा, एनर्जी और मेटल को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। बिकवाली का सबसे ज्यादा दबाव ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, एफएमसीजी, रियल्टी और इन्फ्रा शेयरों पर देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप100 और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स भी फिसलकर बंद हुआ है। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, टाइटन, आईटीसी, पावर ग्रिड और एसबीआई के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, विप्रो, कोटक महिंद्रा, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एचयूएल,इन्फोसिस, जेएसडब्लू स्टील, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, नेस्ले, टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस का लाल निशान में बंद हुआ है। 

बाजार में गिरावट की वजह 

 बाजार में गिरावट की वजह लाल सागर में उभरती हुई सुरक्षा चिंताओं को माना जा रहा है, जिसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रंख्ला पर खतरा बना हुआ है और पिछले कुछ समय से किरायों की लागत तेजी से ऊपर जा रही है। 

वैश्विक बाजारों का हाल 

एशिया के बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। शंघाई, हांगकांग,ताइपे के बाजार गिरकर बंद हुए हैं। बैंकॉक, सियोल और इंडोनेशिया के बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। जापान के बाजार आज भी बंद थे। अमेरिकी बाजारों में एक जनवरी की छुट्टी होने के कारण कोई कारोबार नहीं हुआ है। कच्चा तेल 2.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.97 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 73.45 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा