1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में हुआ बंद, सेंसेक्स 736 अंक और निफ्टी 238 अंक फिसला

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में हुआ बंद, सेंसेक्स 736 अंक और निफ्टी 238 अंक फिसला

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 19, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 04:05 pm IST

Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज के कारोबारी सत्र में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इस बिकवाली का सबसे ज्यादा असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर हुआ है।

Sensex- India TV Hindi
Sensex Image Source : FILE

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का कारोबारी सत्र गिरावट भरा रहा। बाजार के सभी बड़े सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 736 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 72,012.05 अंक और निफ्टी 238.25 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 21,817.45 अंक पर बंद हुआ। वहीं, बैंक निफ्टी में 0.41 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। 

बाजार में आज चौतरफा बिकवाली का ट्रेंड देखा गया। एनएसई पर 598 शेयर हरे निशान में और 1646 शेयर लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों ही इंडेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा फिसले। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.24 प्रतिशत या 575 अंक गिरकर 45,926 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 175 अंक या 1.19 प्रतिशत गिरकर 14,586 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा बिकवाली का सबसे ज्यादा असर आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, एमएनसी, एनर्जी, रियल्टी, मीडिया और ऑटो शेयरों पर देखने को मिला।

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर हरे निशान में बंद हुए। जेएसडब्लू स्टील, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, टाटा स्टील, रिलायंस, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एचयूएल , टाटा मोटर्स, एलएंडटी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, आईटीसी, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, विप्रो, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और टीसीएस के शेयर गिरकर बंद हुए हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल 

एशिया के ज्यादातर बाजार गिरकर बंद हुए हैं। शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सियोल के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। वहीं, टोक्यो और जकार्ता के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। सोमवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। ज्यादातर यूरोपीय बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा