1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market : हफ्ते के आखिरी दिन भी मायूस हुए निवेशक, सभी सेक्टर्स में दिखी गिरावट, ये शेयर सबसे अधिक टूटे

Share Market : हफ्ते के आखिरी दिन भी मायूस हुए निवेशक, सभी सेक्टर्स में दिखी गिरावट, ये शेयर सबसे अधिक टूटे

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 14, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Feb 14, 2025 03:51 pm IST

Share Market : निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट अडानी पोर्ट्स में 4.63 फीसदी, बीईएल में 4.42 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 4.26 फीसदी, ट्रेंट में 2.89 फीसदी और ग्रेसिम में 2.69 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.26 फीसदी या 199 अंक की गिरावट के साथ 75,939 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.44 फीसदी या 102 अंक की गिरावट के साथ 22,929 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर और 41 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में शुक्रवार को सबसे अधिक गिरावट अडानी पोर्ट्स में 4.63 फीसदी, बीईएल में 4.42 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 4.26 फीसदी, ट्रेंट में 2.89 फीसदी और ग्रेसिम में 2.69 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर ब्रिटानिया में 0.95 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 0.81 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 0.76 फीसदी, इन्फोसिस में 0.53 फीसदी और एचसीएल टेक में 0.50 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

लाल निशान पर सभी सूचकांक

आज शुक्रवार को सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 3.54 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मेटल में 2.06 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 2.95 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.24 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.70 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.17 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.49 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.51 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.61 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 2.70 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.32 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.57 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.46 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.45 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.44 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा