1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Reliance, SBI और LIC के निवेशकों को हुआ सबसे अधिक मुनाफा, TCS और इंफोसिस के शेयरधारकों को नुकसान

Reliance, SBI और LIC के निवेशकों को हुआ सबसे अधिक मुनाफा, TCS और इंफोसिस के शेयरधारकों को नुकसान

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 31, 2024 01:02 pm IST,  Updated : Mar 31, 2024 01:03 pm IST

सेंसेक्स पैक में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

बाजार पूंजीकरण- India TV Hindi
बाजार पूंजीकरण Image Source : FILE

शेयर बाजारों में तेजी के बीच 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से पिछले सप्ताह 67,259.99 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें सबसे ज्यादा लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 819.41 अंक यानी 1.12 प्रतिशत मजबूत हुआ था। होली और गुड फ्राइडे की वजह से पिछले सप्ताह तीन दिन ही कारोबार हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 45,262.59 करोड़ रुपये बढ़कर 20,14,010.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,533.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,71,666.29 करोड़ रुपये हो गया।

LIC का m-Cap 5,218.12 करोड़ बढ़ा

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का बाजार पूंजीकरण 5,218.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5,78,484.29 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 4,132.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,69,542.65 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (m-Cap) 4,029.69 करोड़ रुपये बढ़कर 11,00,184.60 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 2,819.51 करोड़ रुपये बढ़कर 5,32,946.04 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का एमकैप 264.15 करोड़ रुपये बढ़कर 5,35,032.74 करोड़ रुपये हो गया।

इन कंपनियों का घटा एम-कैप

हालांकि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 10,691.45 करोड़ रुपये घटकर 14,05,102.38 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 4,163.13 करोड़ रुपये कम होकर 6,22,117.38 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 3,817.18 करोड़ रुपये घटकर 6,95,038.48 करोड़ रुपये रहा।

ये रहीं टॉप-10 कंपनियां

सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा