1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इन 8 Stocks के निवेशकों की हुई 1.10 लाख करोड़ की बंपर कमाई, यह कंपनी रही सबसे आगे

इन 8 Stocks के निवेशकों की हुई 1.10 लाख करोड़ की बंपर कमाई, यह कंपनी रही सबसे आगे

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Feb 25, 2024 10:40 am IST,  Updated : Feb 25, 2024 10:41 am IST

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 716.16 अंक या 0.97 प्रतिशत के लाभ में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 43,976.96 करोड़ रुपये बढ़कर 20,20,470.88 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार को तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत समूह का शेयर अपने 52 सप्ताह के नए उच्चस्तर 2,996.15 रुपये

Stock Market - India TV Hindi
स्टॉक मार्केट Image Source : FILE

शेयर बाजार इस समय रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा है। इसके चलते सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 1,10,106.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), एसबीआई, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। यानी इन 8 कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करने वालों निवेशकों को 1.10 लाख करोड़ की बंपर कमाई हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज में निवेश करने वाले निवेशक रहे। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस की बाजार हैसियत सामूहिक रूप से 38,477.49 करोड़ रुपये घट गई। यानी इनके निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। 

पिछले हफ्ते सेंसेक्स 716 अंक उछला 

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 716.16 अंक या 0.97 प्रतिशत के लाभ में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 43,976.96 करोड़ रुपये बढ़कर 20,20,470.88 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार को तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत समूह का शेयर अपने 52 सप्ताह के नए उच्चस्तर 2,996.15 रुपये पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 27,012.47 करोड़ रुपये बढ़कर 7,44,808.72 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एलआईसी की बाजार हैसियत 17,235.62 करोड़ रुपये बढ़कर 6,74,655.88 करोड़ रुपये हो गई। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 8,548.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,13,640.37 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मूल्यांकन 4,534.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,62,574.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 4,149.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,735.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

एसबीआई पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी बनी

बुधवार को एसबीआई बाजार मूल्यांकन के लिहाज से पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी हो गई। इसने मूल्यांकन के मामले में आईटी कंपनी इन्फोसिस को पीछे छोड़ा। समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 3,855.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,34,196.63 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का 793.21 रुपये के उछाल के साथ 10,79,286.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 27,949.73 करोड़ रुपये घटकर 14,66,030.97 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 10,527.76 करोड़ रुपये घटकर 6,96,045.32 करोड़ रुपये रह गई। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम 

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, एलआईसी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा