1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. जेफरीज इंडिया ने Polycab के लिए दी BUY रेटिंग, 34% तक के रिटर्न का अनुमान

जेफरीज इंडिया ने Polycab के लिए दी BUY रेटिंग, 34% तक के रिटर्न का अनुमान

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 08, 2026 09:14 am IST,  Updated : Sep 08, 2026 09:14 am IST

जेफरीज इंडिया के मुताबिक, भारत का वायर और केबल बाजार वित्त वर्ष 2026 में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें से लगभग 25% हिस्सा असंगठित बाजार का है।

Polycab, Polycab share price, Jefferies India, Ultravolt, aditya birla group- India TV Hindi
Polycab के शेयरों में खरीदारी की सलाह Image Source : POLYCAB

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट अब वायर और केबल के बिजनेस में भी उतर चुकी है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने अल्ट्रावोल्ट नाम से वायर और केबल का बिजनेस शुरू किया है। देश के वायर और केबल मार्केट में नई कंपनी की एंट्री लेते ही Polycab के शेयरों में बीते कुछ दिनों में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इंडिया का अनुमान है कि पॉलीकैब के शेयरों में तेज उछाल आएगा। जेफरीज इंडिया (Jefferies India) ने पॉलीकैब में खरीदारी की सलाह दी है।

1 लाख करोड़ रुपये का है देश का वायर और केबल बाजार 

जेफरीज इंडिया के मुताबिक, भारत का वायर और केबल बाजार वित्त वर्ष 2026 में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें से लगभग 25% हिस्सा असंगठित बाजार का है। ये इंडस्ट्री हर साल 11-12% की डबल-डिजिट रफ्तार से बढ़ रही है। बाजार का आकार इतना बड़ा है और इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि इसमें नई कंपनियों (जैसे अल्ट्राटेक) के लिए भी काफी जगह है। खास बात ये है कि नई कंपनियों के आने से इंडस्ट्री के मौजूदा दिग्गजों को कोई बड़ा नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।

वायर और केबल मार्केट का लीडर है पॉलीकैब

पॉलीकैब वायर और केबल मार्केट का लीडर है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2020 के 18% से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 30-31% हो गई है। कंपनी के पास देशभर में फैला डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और 15,000 से ज्यादा उत्पादों की ताकतवर रेंज है। कंपनी के कुल कारोबार का 70-75% हिस्सा केबल का है, जबकि अल्ट्राटेक की शुरुआती सुई मुख्य रूप से वायर और एलटी केबल्स (LT Cables) पर है।

Havells या Finolex के मुकाबले Polycab के लिए जोखिम कम

ब्रोकरेज का कहना है कि किसी नई कंपनी के मामले में पावर ट्रांसमिशन और इंडस्ट्रियल केबल्स को पास होने में 2-4 साल की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे में पॉलीकैब जैसी कंपनियों को सुरक्षा मिलती है। इसके साथ ही, Havells या Finolex के मुकाबले Polycab के लिए जोखिम कम है क्योंकि उनके पोर्टफोलियो में वायर का हिस्सा ज्यादा है।

पॉलीकैब के शेयरों में 34% तक का रिटर्न संभव

जेफरीज इंडिया ने पॉलीकैब के शेयरों में खरीदारी की सलाह देते हुए कहा है कि 10 प्रतिशत से ज्यादा की हालिया गिरावट, कंपनी के शेयरों में नई खरीदारी का एक मौका लेकर आया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि पॉलीकैब के शेयर 8261.00 रुपये के मौजूदा लेवल से लगभग 34 प्रतिशत तक ऊपर यानी 11,100 रुपये तक के भाव तक पहुंच सकते हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि बेहतर स्थिति में कंपनी के शेयर 45 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल के साथ 12,000 रुपये तक भी पहुंच सकते हैं और नुकसान की स्थिति में ये 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6600 रुपये तक भी आ सकते हैं। NSE पर कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 10,126.00 रुपये है, जबकि इसका 62 वीक लो 6,663.00 रुपये है। 

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

दुनिया के टॉप 100 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में भारत के 14 बिजनेस स्कूल शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा