1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते इन्फोसिस और HUL के शेयर ने कराई सबसे ज्यादा कमाई, उधर रिलायंस में निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे

बीते हफ्ते इन्फोसिस और HUL के शेयर ने कराई सबसे ज्यादा कमाई, उधर रिलायंस में निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 11, 2025 11:32 am IST,  Updated : May 11, 2025 11:32 am IST

बीते हफ्ते आईटीसी का मूल्यांकन 8,321.89 करोड़ रुपये घटकर 5,29,972.97 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,138.29 करोड़ रुपये घटकर 10,53,891.62 करोड़ रुपये रह गई।

मार्केट कैप- India TV Hindi
मार्केट कैप Image Source : FILE

सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से आठ के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल 1,60,314.48 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। शेयर बाजार में गिरावट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक नुकसान में रही है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,047.52 अंक या 1.30 प्रतिशत नीचे आ गया। बीते सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं, दूसरी ओर इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया।

रिलायंस को 59,799 करोड़ रुपये का नुकसान

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 59,799.34 करोड़ रुपये घटकर 18,64,436.42 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 30,185.36 करोड़ रुपये घटकर 9,90,015.33 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 27,062.52 करोड़ रुपये घटकर 14,46,294.43 करोड़ रुपये पर और एसबीआई का मूल्यांकन 18,429.34 करोड़ रुपये घटकर 6,95,584.89 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 13,798.85 करोड़ रुपये घटकर 5,36,927.95 करोड़ रुपये रह गया।

ITC को 8,321 करोड़ का नुकसान

बीते हफ्ते आईटीसी का मूल्यांकन 8,321.89 करोड़ रुपये घटकर 5,29,972.97 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,138.29 करोड़ रुपये घटकर 10,53,891.62 करोड़ रुपये रह गई। टीसीएस के मूल्यांकन में 578.89 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,45,418.09 करोड़ रुपये रह गया।

इन शेयरों ने कराई कमाई

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 2,537.56 करोड़ रुपये बढ़कर 5,48,382.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस ने सप्ताह के दौरान 415.33 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 6,26,083.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टॉप-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा