1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. LIC के निवेशकों को हुआ तगड़ा नुकसान, SBI और HDFC ने कराई ताबड़तोड़ कमाई

LIC के निवेशकों को हुआ तगड़ा नुकसान, SBI और HDFC ने कराई ताबड़तोड़ कमाई

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Feb 18, 2024 11:19 am IST,  Updated : Feb 18, 2024 11:19 am IST

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज बुधवार को 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। मंगलवार को भी रिलायंस का मूल्यांकन थोड़े समय के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा था।

LIC- India TV Hindi
एलआईसी Image Source : FILE

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 71,414.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) रही। इसके चलते LIC के स्टॉक में निवेशक करने वाले निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ। आपको बता दें कि टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में एलआईसी के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। 

एसबीआई, इन्फोसिस और HDFC ने दिया सहारा

वहीं दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। इन कंपनियों के मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 62,038.86 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 831.15 अंक या 1.16 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 26,217.12 करोड़ रुपये गिरकर 6,57,420.26 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 18,762.61 करोड़ रुपये घटकर 14,93,980.70 करोड़ रुपये पर आ गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 13,539.84 करोड़ रुपये घटकर 5,05,092.18 करोड़ रुपये रह गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 11,548.24 करोड़ रुपये घटकर 5,58,039.67 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 703.60 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,30,340.9 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 642.62 करोड़ रुपये घटकर 19,76,493.92 करोड़ रुपये रह गई। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी 

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज बुधवार को 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। मंगलवार को भी रिलायंस का मूल्यांकन थोड़े समय के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा था। हालांकि, दिन के अंत में यह 19.93 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ। इस रुख के उलट सप्ताह के दौरान एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 27,220.07 करोड़ रुपये बढ़कर 6,73,585.09 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस ने सप्ताह के दौरान 13,592.73 करोड़ रुपये जोड़े और इसका मूल्यांकन 7,06,573.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

Reliance Industries पहले स्थान पर कायम रही

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,684.58 करोड़ रुपये बढ़कर 10,78,493.29 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 8,541.48 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,17,796.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, एलआईसी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा