1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की सबसे बड़ी 10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप ₹95,447.38 करोड़ बढ़ा, बाकी 6 कंपनियों को हुआ ₹91,685.94 करोड़ का नुकसान

सेंसेक्स की सबसे बड़ी 10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप ₹95,447.38 करोड़ बढ़ा, बाकी 6 कंपनियों को हुआ ₹91,685.94 करोड़ का नुकसान

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 02, 2025 03:55 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 03:55 pm IST

बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 47,431.32 करोड़ रुपये बढ़कर 20,11,602.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 29,090.12 करोड़ की गिरावट Image Source : PTI

सेंसेक्स की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 95,447.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि, बाकी की 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 91,685.94 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान, सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ तो बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम के मार्केट कैप में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर को नुकसान उठाना पड़ा। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 47,431.32 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 47,431.32 करोड़ रुपये बढ़कर 20,11,602.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मार्केट कैप में 30,091.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 8,64,908.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 14,540.37 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,554.56 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप 3,383.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,897.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 29,090.12 करोड़ की गिरावट

वहीं दूसरी ओर, पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 29,090.12 करोड़ रुपये घटकर 6,48,756.24 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 21,618.9 करोड़ रुपये घटकर 9,61,127.86 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस का मार्केट कैप 17,822.38 करोड़ रुपये घटकर 6,15,890 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 11,924.17 करोड़ रुपये घटकर 5,79,561.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

एचडीएफसी बैंक को भी उठाना पड़ा नुकसान

इनके अलावा, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 9,547.96 करोड़ रुपये घटकर 15,18,679.14 करोड़ रुपये और टीसीएस का मार्केट कैप 1,682.41 करोड़ रुपये घटकर 11,06,338.80 करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स की 10 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा